एसिडिटी की समस्याएं 20 प्रतिशत या अधिक वयस्कों को नियमित रूप से होती हैं।1,2 आप भले ही यह सोचें कि अन्य लोग आपका दर्द नहीं समझ रहे हैं पर सच यह है इस समस्या में आप अकेले नहीं हैं।
एसिडीटी से जुड़ी सबसे आम समस्याएं हैं छाती में जलन और एसिड रिफ्लक्स।1,2 पेट का खाना या खट्टा, कड़वा लिक्विड के वापस मुँह के पिछले भाग या गले के अंदर आ जाने पर एसिड रिफ्लक्स होता है।
एसिडीटी के लक्षण बहुत बुरे हो सकते हैं और ऐसे वक्त हो सकते हैं जब आपको सबसे अधिक बुरा महसूस हो। लेकिन आमतौर पर इनका बहुत जल्द और आसानी से उपचार किया जा सकता है।1
एसिडिटी क्या है?
एसिडीटी क्या है यह समझने के लिए आइये एक बार फिर विज्ञान की कक्षा याद करते हैं जहां हमने पाचन तंत्र के बारे में पढ़ा।
कुछ भी खाने या पीने के बाद यह एक ‘पाइप’ से हमारे पेट में पहुंचता है। इस पाइप को एसोफैगस कहते हैं। एसोफैगस का आधार जहां यह पेट से जुड़ता है उसके चारों ओर मांसपेशियों का एक बैंड (पट्टी) होता है जिसे स्फिंक्टर कहते हैं।1 स्फिंक्टर ज़्यादातर कस कर बंद होता है। यह खाने को पेट के अंदर जाने के लिए खुलता और फिर बंद हो जाता है ताकि पेट के अंदर की चीजें बाहर नहीं आए।1
यदि एसोफैगस के आधार पर मौजूद स्फिंक्टर कमजोर हो जाता है या अनावश्यक ढीला पड़ जाता है तो गैस्ट्रिक एसिड ऊपर एसोफैगस में पहुंच सकता है और एसिड के इस आक्रमण से बेचैनी का लक्षण यानी छाती में जलन शुरू हो जाती है।1

एसिडीटी की समस्याओं के कारण और जोखिम
हालांकि एसोफैगल स्फिंक्टर का कमजोर या ढीला पड़ना छाती में जलन की मुख्य वजह है पर हम अक्सर यह नहीं जान पाते कि यह कमजोर या ढीला क्यों हो गया।1
हम जब ज़्यादा खाते हैं तो हमारी स्फिंक्टर मांसपेशियां फैल जाती हैं या कमजोर हो सकती हैं। हमारे झुकने या लेटने की वजह से भी स्फिंक्टर पर दबाव बढ़ सकता है, जिसके चलते यह ढीला पड़ जाता है।1
अन्य चीजें भी हैं जो निश्चित रूप से स्फिंक्टर को प्रभावित किए बिना भी एसिडीटी की समस्याओं का खतरा बढ़ाती हैं इसलिए बेहतर होगा आप उनसे परहेज करें।

क्या खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजें हैं जो एसिडीटी पैदा करती है?1,2
हां, कुछ चीजें एसिडीटी पैदा करती हैं।
कुछ खाद्य पदार्थों को देख कर हम सभी ललचा जाते हैं जबकि वे सेहत के लिए अच्छे नहीं है। लेकिन खाने में थोड़ा संयम का ध्यान रखना आवश्यक है। फैटी या तली हुई चीजें, मसालेदार खाना, प्याज और लहसुन, टमाटर और टमाटर के उत्पाद, खट्टे फल और चॉकलेट से एसिडीटी की समस्या हो सकती है या बढ़ सकती है।
खाने की तरह पेय चुनने में भी समझदारी ज़रूरी है - खास कर भोजन के बाद। अल्कोहल, कॉफी, चाय और अन्य सॉफ्टड्रिंक्स या एनर्जी ड्रिंक्स जिसमें कैफीन होता है उनसे एसिडीटी की समस्या हो सकती है या बढ़ सकती है।

क्या आधुनिक जीवनशैली की पसंदीदा चीजें एसिडीटी की वजह बनती हैं?
आधुनिक जीवनशैली की अधिकांश पसंदीदा चीजें छाती में जलन की वजह बनती हैं।
धूम्रपान से एसोफैगल स्फिंक्टर कमजोर हो सकता है। सिगरेट फेफड़ों के लिए बुरा होने के साथ कई अन्य समस्याओं का घर है। इनमें GI सिस्टम की समस्याएं भी शामिल हैं।
एसिडिटी की समस्या की एक बड़ी वजह ज़्यादा वजन है। इसलिए केवल खूबसूरती बढ़ाने के लिए वजन कम करना ज़रूरी नहीं है बल्कि इससे आपका सामान्य स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आप तंदुरुस्त रहेंगे।
बहुत से लोग तनाव या नींद की कमी होने पर एसिडीटी के लक्षण महसूस कर सकते है या उनकी यह समस्या बढ़ सकती है।

क्या कुछ दवाओं की वजह से भी एसिडीटी होती है?1
यदि आप नियमित रूप से कोई दवा लेते हैं, जैसे कि गर्भ निरोधक गोलियां या हाई ब्लड प्रेशर की दवा तो यह एसिडीटी की वजह बन सकती है। इस बारे में अपने डॉक्टर से अधिक जानकारी लें।
एसिडीटी के लक्षण और समस्याएं
हममें से अधिकांश जीवन में कभी-न-कभी छाती में जलन अनुभव करते हैं। ऐसा इसलिए क्यांकि यह एसिडिटी की समस्या का सबसे आम लक्षण है।1,2
बहुत से लागां को रात में छाती में जलन होती है और ऐसे चार में तीन लोग कहते हैं कि इससे उनकी नींद खराब हो जाती है।3 रात में एसिडिटी की समस्या का आधुनिक जीवनशैली से संबंध हो सकता है - यहां इसके बारे में अधिक जान सकते हैं।
गर्भावस्था में छाती में जलन एक आम समस्या है। दरअसल गर्भावस्था में इसे बिल्कुल सामान्य माना जाता है।4 यहां गर्भावस्था के दौरान एसिडिटी से बचने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यदि आपको हार्टबर्न की गंभीर समस्या है या बार-बार छाती में जलन अनुभव करते हैं (सप्ताह में दो बार या इससे भी अधिक) और आपको अक्सर एसिड रिफ्लक्स होता है तो अपने डॉक्टर से मिलें क्योंकि यह एसिडीटी की अधिक गंभीर समस्या का संकेत है, जिसे गैस्ट्रो-एसोफैगल रिफ्लक्स रोग (GERD) कहा जाता है।1,5
क्या एसिडिटी की समस्याएं उम्र के साथ बढ़ती जाती हैं?

कुछ लोगों को एसिडीटी की समस्याएं बार-बार नहीं होती हैं, जबकि कुछ अन्य लोग नियमित रूप से परेशान रह सकते हैं। आप कभी-कभी लगातार इन लक्षणों के दौर से गुजरेंगे जिसके बाद एक अवधि के लिए ये लक्षण नहीं महसूस होंगे।1
जिन लोगों में नियमित रूप से ये लक्षण होते हैं मुमकिन है वे जीवन भर इन समस्याओं का अनुभव करते रहेंगे। कुछ चीजें हैं जो आपको एसिडिटी के लक्षणों से राहत देती हैं जैसे कि ENO, जो तेजी से इन लक्षणों पर काम करता है। ENO आपके शरीर के खुद की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाता है ताकि यह एसिडीटी, एसीड इंडाइजेशन या पेट के खट्टापन से लड़े। यह एसिड अटैक वाले हिस्से पर काम करता है और सिर्फ 6 सेकेंड में काम करना शुरू करता है | ENO और यह आपके लक्षणों को कैसे दूर कर सकता है इस बारे में अधिक जानकारी यहां पढ़ें। लेकिन अच्छी बात यह है कि अक्सर ये लक्षण अधिक गंभीर नहीं होंगे।2
एसिडिटी की समस्याओं का समाधान
अच्छी बात यह है कि कुछ चीजें हैं जो आपको एसिडिटी के लक्षणों से राहत देती हैं जैसे कि ENO, जो तेज़़ी से इन लक्षणों पर काम करता है। ENO आपके शरीर के खुद की सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत बनाता है ताकि यह एसिडीटी, एसीड इंडाइजेशन या पेट के खट्टेपन से लड़े। यह एसिड अटैक वाले हिस्से पर काम करता है और सिर्फ 6 सेकेंड में काम करना शुरू करता है |7 ENO आपके लक्षणों को कैसे दूर कर सकता है इस बारे में यहां पढ़ें।2
एसिडिटी के लक्षणों का उपचार मुख्यतः 3 तरह की दवाओं से किया जाता हैः2

एंटासिड्स
जैसे कि ENO, जो आपके पेट के एसीड (गैस्ट्रिक एसिड) को न्युट्रलाइज़ कर देता है और बहुत जल्द राहत देता है।2

H2 रिसेप्टर एंटागॉनिस्ट्स (H2RAs)
ये आपके पेट में बनने वाले एसिड की मात्रा कम करने के लिए बने हैं। ये एंटासिड की तेजी से काम नहीं करते हैं लेकिन इनका असर लंबे समय तक रह सकता है।2

प्रोटोन पम्प इनहिबिटर (PPIs)
ये H2RAs की तरह कार्य करते हैं, लेकिन अधिक शक्तिशाली होते हैं और इसलिए अधिक गंभीर लक्षण होने पर अधिक प्रभावी हो सकते हैं।
अधिकांश एंटासिड आप सीधे दवा की दुकान से खरीद सकते हैं लेकिन H2RAs या PPIs के लिए डॉक्टर का प्रिसक्रिप्शन चाहिए।
कृपया अपने डॉक्टर से मिलें यदि आप अपने लक्षणों से चिंतित हैं, या इनमें कोई दवा लेते हैं और वह काम नहीं करती है या आपको नियमित रूप से यह दवा लेनी पड़ती है। समस्या की जड़ तक पहुंचने के लिए आपको कुछ जांच की ज़रूरत पड़ सकती है या आपके डॉक्टर अधिक शक्तिशाली दवा लिख सकते हैं।
एसिडीटी के गंभीर लक्षण जैसे छाती में जलन की रोकथाम या इसे कम करने में आप जीवनशैली में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं।1,2,6
अधिक जानकारी कहां से प्राप्त करें
यह बड़ी राहत की बात है कि रोजमर्रा की ज़िन्दगी खराब करने वाली एसिडीटी के लक्षणों को रोकने के लिए बहुत सी चीजें उपलब्ध हैं।
यदि अधिक गंभीर लक्षण नहीं हैं तो आपके लिए सबसे अच्छा उपाय एंटासिड लेना है। इसका एक विकल्प ENO है - ENO कैसे मदद करता है यह आप यहां जान सकते है।
लेकिन यदि ये लक्षण नहीं जाते या अधिक गंभीर हो जाते हैं तो कृपया याद से अपने डॉक्टर से सलाह लें।